SSR Suicide Case: एक्स मैनेजर दिशा की मदद से साइन करने वाले थे बड़ा प्रोजैक्ट, सुसाइड से 1 दिन पहले स्टाफ से कही थी ये बातें

6/18/2020 1:48:27 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को पुलिस बेहद ही बारीकी से जांच रही हैं। पुलिस सुशांत से जुड़े हर शख्स से पूछताछ कर रही है। कुछ समय पहले ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती को बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया। इसी बीच अब सुशांत के स्टाफ मेंबर ने एक खुलासा किया। मिडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सुशांत के स्टाफ मैंबर ने बताया कि रविवार को एक्टर ने सुसाइड किया और शनिवार को सुशांत ने सभी मैंबर्स को बुलाकर उनके पेमेंट्स क्लीयर दिए थे।

इतना ही नहीं सुशांत ने अपने स्टाफ मैंबर्स को कहा कि अब आगे वो उनका ख्याल नहीं रख पाएगा। सुशांत की इस बात पर एक्टर के स्टाफ मैबर ने कहा आपने हमेशा हमारा ख्याल रखा है, आप ऐसा मत बोलिए।  हम आगे कुछ कर लेंगे। स्टाफ द्वारा बताई बातों को सुन ये लग रहा है कि एकट्र काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था। 

वहीं खबरों की मानें तो सुशांत जल्द ही एक्स मैनेजर दिशा सालयानी की मदद से 14 करोड़ की एक वेब सीरीज साइन करने वाले थे। बता दें दिशा ने भी 8 जून को सुसाइड कर लिया था। स्टाफ ने पुलिस को बताया कि सुशांत मैनेजर के निधन से काफी दुखी थे। वह किस से बात नहीं करते थे। सुशांत अपने कमरे में ही रहते थे। इतना ही नहीं दिशा और सुशांत की मार्च में किसी प्रोजैक्ट्स को लेकर व्हाटसप पर दो बार बात भी हुई थी।

सुशांत के घर से मिली डायरी

सुशांत सुसाइड केस मेंमुंबई पुल‍िस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। सुशांत के घर से पुल‍िस ने पांच डायरी बरामद की हैं। पुलिस इन डायरियों की जांच करेगी और उसके बाद कुछ‍ मिलता है तो पूछताछ करेगी।   हो सकता है इन्‍हीं डायर‍ियों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण छिपा हो। पुलिस इस केस को हर पहलू से जांच रही है। 

Smita Sharma