Sushant Case: NCB की कार्यवाही ने फिर जगाई सुशांत के फैंस में न्याय की आस,यूजर्स बोले-''18 को जेल जाएगी रिया चक्रवर्ती''
3/16/2021 2:18:21 PM
मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फिर रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। NCB ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत दिए जाने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। एक तरफ जहां रिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस एनसीबी की इस कार्यवाही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस खबर के सामने आने के बाद से ही ट्विटर पर #RheaChakraborty ट्रेंड कर रहा है। लोग रिया को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पर गुरुवार यानी 18 मार्च को सुनवाई होगी। देखें, लोगों के कुछ ट्वीट्स
जानकारी के लिए बता दें रिया चक्रवर्ती को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया था। इस मामले में रिया को भयखला जेल में बंद किया गया था।
वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस केस में रिया चक्रवर्ती को बीते साल अक्टूबर में 1 लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी थी। अब देखना है कि क्या रिया चक्रवर्ती फिर जेल जाएंगी या फिर सुप्रीम कोर्ट भी एक्ट्रेस की जमनात को स्वीकार कर लेगी।