सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने शेयर की 2 साल पुरानी चैट, दिवंगत ने बहनोई से किया था चाय पर मिलने का वादा

12/9/2020 12:31:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' ने बीते दिनों 2 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास दिन पर फिल्म की कास्ट क्रू से लेकर उनके फैंस ने दिवंगत को याद किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए। इसी बीच सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने एक्टर से बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जब उनकी बात फिल्म की रिलीज के दौरान हुई थी।

PunjabKesari


ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विशाल ने कैप्शन में लिखा, यह सुशांत के साथ 'केदारनाथ' के वक्त की बातचीत है। यकीन नहीं होता कि वह अब नहीं है। चैट में लिखा है, 'नई फिल्म में बढ़िया काम किया है गुलशन। चॉपर वाले सीन में मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बधाई हो। तुम्हारी मेहनत दिख रही है। इस पर सुशांत ने जवाब दिया है, शुक्रिया विशाल, मैं बहुत खुश हूं कि तुम्हें पसंद आई। जल्द ही चाय पर मिलते हैं।'

 

विशाल ने आगे लिखा- 'बिल्कुल! प्लीज जल्दी आओ। तुमने जो किरदार निभाया वो बहुत पसंद आया। 'फिर सुशांत जवाब दिया- 'बहुत शुक्रिया और मैं वहां बहुत जल्द आऊंगा। ध्यान रखो दोस्त।'

PunjabKesari


बता दें सुशांत सिंह स्टारर फिल्म केदारनाथ साल 2018 में 7 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट सारा अली खान नजर आईं थी। सारा के करियर की ये फर्स्ट फिल्म थी। इस फिल्म के दौरान सारा और सुशांत में काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। फिल्म में भी फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News