मां ने दर-दर जाकर मांगी थी मन्नत....4 बहनों के थे इकलौते भाई..कम उम्र में कमाई खूब शोहरत लेकिन जल्द हार गए जिंदगी की जंग सुशांत सिंह राजपूत

1/21/2022 1:19:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के यंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। मां का वो लाल जिसे कभी उन्होंने अपने खून से सींचा था, उस सुशांत ने 14 जून 2020 को मौत को गले लगा लिया। देवी-देवता की चौखट पर मत्था टेककर मन्नतों से मांगा वो इस कदर दुनिया से मुंह मोड़ेगा परिवार ने कभी सोचा नहीं था। इस घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिलाकर रखा दिया था।

अगर सुशांत सिंह राजपूत आज जिंदा होते, तो वह अपना 36वां जन्मदिन बेहद ही धूमधाम से मना रहे होते। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था।

सुशांत के करियर के बारे में फैंस काफी कुछ जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सुशांत सिंह राजपूत के जन्म के लिए उनके परिवार ने खूब मन्नतें मांगी थीं। उनकी मां ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था।

चार बहनों के इकलौते भाई

सुशांत और उनके परिवार को जानने वाले पड़ोसी बताते हैं कि चार बहनों के बाद सुशांत ने जन्म लिया था। उनकी मां स्वर्गीय ऊषा सिंह ने बेटे के लिए मंदिरों में मन्नतें मांगी थी, दुआंए की थी। तब जाकर सुशांत का जन्म हुआ था। सुशांत बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थे, शांत स्वभाव के थे, इसलिए हर दिल अजीज थे। सुशांत की मां उषा उन्हें बेहद प्यार करती थीं और इसी वजह से वह सुशांत को बचपन में ‘गुलशन’ नाम से पुकारती थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

जब सुशांत महज 16 साल के थे, तब उनकी मां की मौत हो गई थी। सुशांत अपनी मां के जाने से बुरी तरह टूट गए थे। इस घटना के बाद एक्टर ने अपनी बड़ी बहन को मां की जगह दी। वह अक्सर अपनी बड़ी बहन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते थे। 

17 साल बाद गांव लौट की थी मां की आखिरी इच्छा पूरी 

कुछ ही साल पहले सुशांत अपनी मां की मन्नत करने के लिए अपने ननिहाल भी गए थे। दरअसल सुशांत के जन्म के लिए उनकी नानी ने भी बौरण्य स्थित प्रसिद्ध देवी शक्ति पीठ में उनके मुंडन संस्कार की मन्नत मांगी थी। मां की इसी मन्नत को पूरा करने के लिए सुशांत ने ननिहाल जाकर देवी शक्ति पीठ में मुंडन करवाया था।

 

मां के नाम आखिरी संदेश
 
सुशांत ने अपनी मौत से महज 10 दिन पहले अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था। 3 जून को इंस्टा पर अपनी मां की तस्वीर के शेयर कर सुशांत ने लिखा-'आंसूओं से वाष्पित धुंधला अतीत। खत्म न होने वाले सपने मुस्कुराहट का एक हिस्सा उकेर रहे हैं। और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच सामंजस्य बनाता हुआ।' इस पोस्ट ने सुशांत के फैंस को भी हैरानी में डाल दिया था।

 

सुशांत ने इंजीनियर की पढ़ाई को बीच में छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में अपने पैर जमाए थे। सुशांत ने एंटरटेनमेंट जगत में अपनी खास जगह बनाने के लिए सालों तक संघर्ष करना पड़ा था।  उन्होंने साल 2008 में सीरियल किस देश में है मेरा दिल में काम किया था लेकिन उन्हें असली पहचान सीरियल पवित्र रिश्ता’से मिली। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘एमएस धोनी’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। सुशांत की मौत के बाद उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी।

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma