बर्थडे पर खूब याद आएगा ''गुलशन'': चार बहनों के बाद जन्मे थे सुशांत सिंह राजपूत, मां ने मंदिर-मंदिर जाकर मांगी थी मन्नत

1/20/2021 3:51:10 PM

मुंबई: 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे है। अगर सुशांत आज जिंदा होते तो यह उनका 35वां बर्थडे होता।टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्हें बॉलीवुड में और ऊंचाइयों तक जाना था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

जहां बाॅलीवुड ने एक उभरता स्टार खो दिया। सुशांत के दोस्तों ने अपना दोस्त खोया है। सुशांत के चाहने वालों ने अपना आइडल खोया है, लेकिन उस परिवार का क्या जिसने अपना सब कुछ खो दिया। उस पिता का क्या जिसने अपने इकलौते सहारे को हमेशा के लिए खो दिया।

 

बर्थडे पर खूब याद आएगा 'गुलशन'

मां का वो लाडला 'गुलशन' जिसे कभी उन्होंने अपने खून से सींचा था, बर्थडे पर परिवार को खूब याद आएगा। जी हां 'गुलशन' यही वो नाम था जिसे सुशांत को उनके परिवार वाले और पड़ोसी प्यार से पुकारा करते थे। देवी-देवता की चौखट पर मत्था टेककर मन्नतों से मांगे उस बेटे ने 14 जून 2020 को सुसाइड कर लिया।

 

4 बहनों के इकलौते भाई सुशांत

सुशांत चार बहनों के बाद पैदा हुए थे। उनकी मां स्वर्गिय ऊषा सिंह ने बेटे के लिए मंदिरों में मन्नतें मांगी थी, दुआंए की थी। तब जाकर सुशांत का जन्म हुआ था। सुशांत बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थे, शांत स्वभाव के थे, इसलिए हर दिल अजीज थे।

कहा जाता है कि सुशांत की मां अक्सर 'पापा कहते हैं ऐसा काम करेगा... बेटा हमारा बड़ा नाम करेगा' गाना गुनगुनाया करती थीं। सुशांत को भी यह गाना बेहद पसंद था, वह भी अक्सर इस गाने को गाया करते थे।

17 साल बाद गांव लौट पूरी की थी मां की इच्छा

यूं तो बेहद कम उम्र में ही सुशांत के हाथ से उनकी मां का हाथ छूट गया था लेकिन एक्टर मां का यह सपना पूरा भी किया था। दरअसल, सुशांत के जन्म के लिए उनकी नानी ने भी बौरण्य स्थित प्रसिद्ध देवी शक्ति पीठ में उनके मुंडन संस्कार की मन्नत मांगी थी। मां की इसी मन्नत को पूरा करने के लिए सुशांत ने ननिहाल जाकर देवी शक्ति पीठ में मुंडन करवाया था, गांव वालों के साथ बेहद आदर से बातचीत की और लड़कों के साथ क्रिकेट भी खेला था।


 

मां के नाम था आखिरी संदेश


सुशांत की आखिरी पोस्ट मां को समर्पित थी जिनकी 2002 में उस समय मौत हो गई थी। सुशांत ने 3 जून को इंस्टा पर अपनी मां की तस्वीर के शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था-आंसूओं से वाष्पित धुंधला अतीत। खत्म न होने वाले सपने मुस्कुराहट का एक हिस्सा उकेर रहे हैं। और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच सामंजस्य बनाता हुआ।

टीवी से लेकर बाॅलीवुड में कमाया नाम

सुशांत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से टीवी में डेब्यू किया था। इस सीरियल से उन्हें खूब पहचान मिली। वहीं सुशांत ने फिल्म काई पो चे से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की। इसके बाद सुशांत ने एम.एस.धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी,छिछोरे, केदारनाथ जैसी कई हिट फिल्में दीं। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी।

सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, 2020 का निधन हो गया था। वह मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे।  सुशांत की मौत के बाद से ही लोग इसे मर्डर बता रहे हैं। वहीं मुंबई और बिहार पुलिस के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही हैं। सुशांत के निधन को 6 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है पर उनकी मौत का कोई कारण सामने नहीं आया है। केस में ड्रग मामले की भी एंट्री हो चुकी है।

Smita Sharma