सुशांत की आखिरी फिल्म ''दिल बेचारा'' को पूरे हुए 2 साल, दिवंगत संग बिताए पलों को याद कर संजना सांघी बोलीं- मिसयू मैनी

7/25/2022 11:13:39 AM

मुंबई. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई 2020 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 2 साल पूरे हो गए हैं। 'दिल बेचारा' सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी नजर आई थी। फिल्म के दो साल पूरे होने पर संजना सांघी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस सुशांत को याद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
वीडियो में सुशांत और संजना मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए संजना ने लिखा- 'किजी और मैनी की जादूई दुनिया को आज दो साल पूरे हो गए हैं और ये अनंत समय तक चलेगी। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। किजी बसु ने खुलकर जीने का तरीका हमेशा के लिए सिखा दिया है। मिस यू मैनी।' फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और सुशांत को याद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96)

बता दें 'दिल बेचारा' सुशांत के निधन के लगभग 1 महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी। यह फिल्म 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' की हिंदी रीमेक थी। 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' फिल्म जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी। सुशांत के निधन के बाद इस फिल्म को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए थे। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News