एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता के बाॅयफ्रेंड विक्की जैन से पहले ही मिल चुके थे सुशांत सिंह, वायरल हो रही है ये तस्वीर

7/2/2020 12:44:58 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम वैसे तो कई हीरोइनों के साथ जुड़ा। लेकिन सुशांत और अंकिता लोखंडे का नाम इंडस्ट्री में हमेशा से ही चर्चा में रहा है। दोनों के रिश्ते को आज भी कोई भूल नहीं पाया है।

करीब 6 साल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की जैन ने एंट्री की।

लेकिन क्या आप जातने हैं कि सुशांत सिंह विक्की जैन को अंकिता के साथ ब्रेकअप के पहले से ही जानते थे। दरअसल, हाल ही में सुशांत और विक्की की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में सुशांत और विक्की के अलावा इस नंदीश संधू, अर्जुन बिजलानी और मृणाल जैन नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सभी काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। इस फोटो से एक बात को साफ हो गई है कि सुशांत, विक्की जैन को काफी अच्छी तरह से जानते थे। वायरल हो रही तस्वीर में सुशांत के साथ विक्की जैन भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 


कौन हैं विक्की जैन

छत्तीसगढ़ के रहने वाले विक्की जैन मुंबई में बिजनेस के सिलसिले में रहते हैं। विक्की जैन 'बॉक्स क्रिकेट लीग' के मालिक हैं और इसी वजह के चलते टीवी इंडस्ट्री के लोग उन्हें अच्छे से जानते है। सुशांतसे ब्रेकअप होने के बाद अंकिता लोखंडे का नाम विक्की जैन के साथ जुड़ने लगा था।

वहीं करीब दो साल पहले ही अंकिता ने विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते को सभी के सामने कुबूल किया था। वहीं खबरें हैं कि अंकिता ने 11 जून को विक्की संग सगाई कर ली है। 


बता दें कि सुशांत ने 14 जून को सुसाइड किया था। उनके निधन के बाद से ही आए दिन तमाम तरह के खुलासे हो रहे हैंं। मुंबई पुलिस सुशांत सुसाइड मामले की जांच कर रही हैं। अब तक कम से कम 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं उनके निधन के बाद से ही उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसे देखकर उनके फैंस भावुक होते नजर आ रहे हैं।
 

Smita Sharma