वकील विकास सिंह से मिलने दिल्ली पहुंचीं सुशांत की 3 बहनें,आज शाम होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

9/2/2020 2:18:40 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच जोरों पर है। सीबीआई इस मामले से जुड़े हर आरोपी और गवाहों से पूछताछ कर रही हैं। इस मामले में अब तक सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और एक्ट्रेस के परिवार समेत सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और हाउस स्टाफ दिपेश से बात की। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार खासतौर पर उनकी बहनों पर रिया चक्रवर्ती ने सवाल उठाए हैं।

हाल ही में सुशांत की तीनों बहनें प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह पहली बार एक साथ दिखाई दीं। सुशांत की तीनों बहनें अपने वकील विकास सिंह से मिलीं। दरअसल, 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर गईं थीं उसी दिन सुशांत की बहन प्रियंका सुशांत को चैट पर दवाइयों की सूची भेज रही थीं और ये भी बता रहीं थी कि कौन सी दवाई कब लेनी है।

वहीं उन्होंने सीबीआई की पूछताछ में कबूल भी किया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी के बारे में पता था। अब सीबीआई सुशांत के परिवार के बाकी के सदस्यों से पूछताछ करने वाली है। ऐसे में सीबीआई जांच से पहले तीनों बहनें अपने वकील सिंह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। 

आज शाम होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत की एक बहन प्रियंका और बहनोई दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत भी करते हैं। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि इस मामले में लगातार हो रहे डेवलपमेंट और कानूनी पहलुओं पर सुशांत की बहनों से बात हुई है। वो इसका खुलासा आज शाम प्रेस मीडिया के सामने करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, करीब घंटा भर से ज्यादा समय तक बातचीत हुई।


 

सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील का दावा

सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने दावा किया कि सुशांत की बहनें एक्टर को कंट्रोल करना चाहती थीं। बहनों की नजर सुशांत के पैसों पर थी। सुशांत के कर्मचारियों को निकालना चाहती थीं। बहनों ने श्रुति मोदी से पहले वाले मैनेजर को निकाला था। सुशांत के स्टाफ के सदस्य ने बहनों को कहते सुना था 'सुशांत को हमारे साथ आने दो फिर सारी संपत्ति हमारी है।'
 

Smita Sharma