हंसते मुस्कुराते प्यार भरे लम्हें: सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी बरसी पर भावुक हुईं गर्लफ्रेंड रिया, बोलीं-हर दिन तुम्हारी याद आती है

6/14/2022 12:24:34 PM

मुंबई: 14 जून 2020 को जब खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया तो उनके परिवार, दोस्त और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में सुसाइड किया था। सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या से गुत्थी तो अभी तक नहीं सुलझ पाई है लेकिन सुशांत की मौत को आज दो साल हो गए है। सभी की यादों में, बातों में और कुछ मुस्कुराती हुई तस्वीरों में बसे हुए सुशांत को आज लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया। रिया ने सुशांत संग बिताए लम्हों की तस्वीरें शेयर की।

पहली तस्वीर में सुशांत रिया के सामने बैठे हैं। जहां रिया पाउट बना रही हैं। वहीं सुशांत मुस्कुरा रहे हैं।

दूसरी तस्वीर में दोनों गार्डन में बैठे दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में रिया सुशांत के गालों पर किस कर रही हैं।

आखिरी तस्वीर में सुशांत रिया को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा-हर दिन तुम्हारी याद आती है... ️इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाई है। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में अपने बांद्रा स्थित घर में सुसाइड किया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था।लोगों के मन में हजारों सवाल उमड़ रहे थे कि आखिर क्यों?

क्यों एक जिंदादिल, खुशमिजाज इंसान अपनी जान का दुश्मन बन बैठा। ये सवाल आज भी है और सुशांत की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी बनी हुई है। केस की जांच लगातार चल रही है। सुशांत की मौत के बाद कई रहस्य सामने आए थे, उनकी यूरोप ट्रिप, डिप्रेशन, ड्रग केस  और भी बहुत कुछ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है और उनके खाते से पैसे निकाले हैं। इसके बाद ईडी और सीबाआई ने अपनी जांच भी शुरू कर दी थी। इस मामले में रिया को गिरफ्तार भी किया गया था हालांकि उन्हें अक्टूबर में जमानत मिल गई थी।
 

Content Writer

Smita Sharma