सुशांत सिंह के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने की सगाई, दिवंगत एक्टर के फैंस बोले-जल्द ही तुम्हारा नंबर भी आएगा

5/15/2021 1:33:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने सगाई कर ली है। वही सिद्धार्थ पिठानी, जिसका नाम सुशांत की मौत के बाद काफी उछला था। वही सिद्धार्थ जिसने सुशांत की डेड बॉडी को घर के पंखे से लटके हुए देखा था और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। अब वह जल्द ही अपनी जिंदगी की दूसरा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। अपनी सगाई की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

सिद्धार्थ की उनकी पार्टनर संग सगाई की ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- सगाई हो गई। नए चैप्टर की शुरूआत हो रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Siddharth pithani (@pithanisiddharth)

उनकी इस तस्वीर को देख सुशांत के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा-” तो क्या अगर सिद्धार्थ ने सगाई कर ली है, उसका समय भी जल्द भी आएगा, कर्मा कभी किसी का पीछा नहीं छोड़ता, उसका नंबर भी जल्द आएगा।”

 

 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वह अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे। जिसके बाद पुलिस, सीबीआई और एनसीबी ने मामले को अपने हाथ ले लिया था।

 

 
 
 

Content Writer

suman prajapati