मां की गोद में सकून से सोते दिखे सुशांत, फैन द्वारा बनाई पेंटिंग देखते ही भर आएगा दिल
6/29/2020 2:36:16 PM
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज 15 दिन हो गए हैं। वहीं सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस उनकी यादों में डूबे हुए है और अभी तक इस सदमे से निकल नहीं पाएं हैं। फैंस आए दिन सुशांत से जुड़ी यादें शेयर करते रहते हैं। सुशांत के फैंस न्स तरह-तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब उनके एक फैन ने उनकी एक पेंटिंग बनाई है, जिसे देखकर आपका दिल भर आएगा।
इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही सुशांत की यह पेंटिग उनकी फैन सरितम बनर्जी ने बनाई है। उन्होंने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुशांत मां की गोद में सिर रखे सो रहे हैं। वहीं उनकी मां प्यार से उनके सिर को सहलाती हुईं दिखाईं दे रही हैं। सरिता ने तस्वीरे को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब सबकुछ बिखरने लगता है, मुझे अपनी मां की गोद में शांति मिलती है। मेरे द्वारा सुशांत पर बनाई गई यह आखिरी पेंटिंग है। RIP'
इससे पहले भी सरितम बनर्जी ने एक्टर की खूबसूरत पेटिंग बनाई। एक तस्वीर में सुशांत फोटोफ्रेम में दिख रहे हैं। वहीं उनका डाॅगी फज एक्टर की उंगली को अपनी उंगली से छू रहा है। वहीं एक तस्वीर में सुशांत अपने पापा के साथ दिख रहे हैं।
बता दें कि सुशांत की तेरहवीं पर फैमिली ने नोट लिखकर शेयर किया है। इस नोट में सुशांत के बारे में लिखा गया है कि वह कितने उत्साही, बातचीत करने वाले और अविश्वसनीय थे। हम यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि अब हम सुशांत की हंसी सुन नहीं पाएंगे। उनके नुकसान ने हमेशा के लिए परिवार में एक खालीपन कर दिया है जो कभी भर नहीं सकता है। इसके साथ ही मेसेज में इतने प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया गया है।
सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म लेकर बहस छिड़ गई है। पुलिस भी एक्टर की मौत को लेकर जांच कर रही है और अब तक कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।