MS Dhoni की रिलीज के वक्त सुशांत संग बहनों ने मनाई थी खुशी, वीडियो शेयर कर फिर से इमोशनल हुईं बहन श्वेता

8/16/2020 1:54:27 PM

बॉलवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह चार बहनों के इकलौते भाई थे। भाई की उपलब्धियों पर चारों बहनों को काफी गर्व था और वो अपने भाई की सफलता पर खूब जशन मनाती। हाल ही में सुशांत के साथ बहन श्वेता सिंह कृति, मीतू, प्रियंका समेत एक और बहन का उनकी एमएस धोनी की सफलता पर सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों बहनें किस तरह अपने भाई की सफलता पर खुश हो रही हैं।

 

ये वीडियो श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों बहनें अपने इकलौते भाई सुशांत के साथ किस तरह फन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में श्वेता कहती हैं कि अब से सुशांत की हर फिल्म के बाद वे सभी मिलकर सेलिब्रेशन वीडियो बनाएंगे। इस पर सभी बहने राजी होती है। इतना ही नहीं चारों अपने भाई को एमएस धोनी कहकर भी बुलाती हैं और खूब हंसती हैं।

 

PunjabKesari


वीडियो के कैप्शन में श्वेता ने लिखा-
हमारे पास आनंद था, हम मज़े में थे!
हमारे पास धूप में मौसम था, 
लेकिन मुस्कान और गीत,
मौसम की तरह सभी चले गए,
मैं कैसे चाहूं हम सब फिर से साथ थे''

PunjabKesari
श्वेता सिंह ने ये वीडियो सुशांत की फिल्म एमएस धोनी के बाद बनाया था और अपने भाई के साथ खूब एंजॉय किया था। मगर अफसोस अब इन बहनों के पास उनका भाई नही है, यानि 14 जून को सुशांत सिंह का निधन हो गया था। उस दिन के बाद से श्वेदा लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने भाई को याद करती रहती हैं।

PunjabKesari 
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके परिवार से लेकर फैंस लगातार उनके न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस से लेकर सीबीआई और ईडी सुसाइड मामले लगातार जांच कर रही हैं। इस केस में सबसे ज्यादा अरोपों के घेरे में रिया चक्रवर्ती का नाम आ रहा है। मामला सीबीआई के हाथों में जाने के बाद फैंस अब को जल्द न्याय का आस है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News