अब बिहार पुलिस के हाथ लगी ये बड़ी जानकारी, फोन में अपने नाम का सिम कार्ड इस्तेमाल नहीं करते थे सुशांत

8/2/2020 6:18:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह सुसाइड केस में बिहार पुलिस दिन रात एक तक मामले को सुलझाने में लगी हुई है। पुलिस ने अब तक सुशांत की बैंक डिटेल से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। फिर से पुलिस के हाथ एक नया सबूत हासिल हुआ है। हाल ही में बिहार पुलिस ने खुलासा किया कि सुशांत सिंह अपने नाम पर सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते थे। ये जानकारी पुलिस को उनकी फोन कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स ट्रैक करने के बाद पता चली है।


खबरों की माने तो सुशांत जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे, उनमें सेकोई भी सुशाांत के नाम पर पंजीकृत नहीं था। बता दें उनमें से एक सिम कार्ड सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर पंजीकृत था। अब बिहार पुलिस उस फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को ट्रैक कर रही है। 


बता दें बिहार पुलिस रविवार से ही मामला दर्ज कराने के बाद से एक्शन में आई हुई है,जिसके चलते वो मुंबई में लगातार जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। 

 
 
 

Edited By

suman prajapati