नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत,निधन के बाद कजिन भाई ने किया खुलासा

6/15/2020 10:11:52 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की निधन की खबर को फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस सदमे में हैं। कोई भी सुशांत के निधन की खबर पर विश्वास करने को तैयार नहीं है। सुशांत ने रविवार(14 जून) को अपने घर में सुसाइड कर लिया। महज 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए एक्टर के घरवाले सदमे में हैं। वहीं हाल ही में सुशांत के कजिन भाई ने बताया है कि वह इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के कजिन पन्ना कुमार सिंह ने बताया कि- 'उनके पिता से करीब 45 मिनट तक बात हुई थी। वह बता रहे थे कि सब कुशल है, सुशांत से बात हुई है। नवंबर में शादी भी करने वाला है। हम तब मुंबई चलेंगे।सुशांत के कजिन ने  आगे कहा- 'सब कुछ ठीक चल रहा है कही कोई टेंशन वाली बात नहीं है। अचानक से ये खबर आई। वहीं, डेड बॉडी मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि क्या करना है। अभी हमें मौत के कारण के बारे में पता नहीं है।'

PunjabKesari
 

रिया चक्रवर्ती को कर रहे थे डेट 

सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से रिया सुशांत के साथ थीं। एक दिन पहले ही सुशांत ने उन्हें वापस घर भेज दिया था। 

PunjabKesari

सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी' और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी। बता दें कि बीते दिनों उनकी मैनेजर दिशा की मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News