अब कोरोना की चपेट में आए दिवंगत सुशांत सिंह के बेस्ट फ्रेंड महेश शेट्टी, संक्रमित होने से पहले कर रहे थे लोगों की मदद

5/6/2021 9:23:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश के लिए बेहद घातक साबित हो रही है। ये वायरस लगातार भारी संख्या में अपनी चपेट में लेता जा रहा है। वहीं अब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बेस्ट फ्रेंड महेश शेट्टी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिसके बाद वह घर पर ही क्वारंटाइन हो गए हैं।

 

रिपोर्ट के मुताबिक महेश शेट्टी को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। घर पर क्वारंटाइन होकर वह डॉक्टर की सलाह के मुताबिक दवाइयां ले रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Mahesh Shetty (@memaheshshetty)

बता दें, कोरोना पॉजिटिव आने से पहले महेश शेट्टी लोगों की काफी मदद कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से भी पीड़ितों की मदद करने की अपील की थी। महेश ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पीएम और सीएम फंड में भी अपना योगदान दिया था।
काम की बात करें तो महेश शेट्टी एक फेमस टीवी एक्टर हैं। उन्होंने टीवी शो 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह  सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए। वहीं अब वह जल्द ही अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी दिखाई देंगे। 

Content Writer

suman prajapati