अब सुशांत के चाचा की ओर से रेहा पर गिरी गंभीर आरोपों की गाज, एक्ट्रेस पर लगाया भतीजे को वश में करने का इल्जाम

7/29/2020 3:47:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कई तरह के मोड़ आ रहे हैं। मामला अब सुशांत के परिजनों की तरफ से कानूनी मांग के लिए आगे बढ़ गया है। बीते दिन सुशांत के पिता ने रेहा चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे और एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं अब सुशांत सिंह के चाचा डीके सिंह ने भी इस मामले में अपनी जुबान खोली है और एक्ट्रेस रेहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari

 
सुशांत सिंह के चाचा का कहना है कि अब तक मुंबई पुलिस इस मामले में जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति कर रही थी।लेकिन अब इस मामले की जांच सीबीआई होनी चाहिए ताकि सच सबके सामने आए। 

PunjabKesari


डीके सिंह ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा, अब तक हम मुंबई पुलिस पर निर्भर थे, लेकिन अब हमारे उनसे उम्मीदे खत्म हो रही हैं, हमें उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। भाई केके सिंह काफी बीमार रहते हैं और वो ज्यादा सफर नहीं कर सकते। मुंबई पुलिस तो जांच कर ही रही है, साथ ही हमारी बिहार पुलिस भी इस मामले में जांच करेगी। पूरा बिहार ये जानता है कि आखिर इसमें सच्चाई क्या है।

PunjabKesari

 
रेहा चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए सुशांत के चाचा ने कहा, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपने वश में कर लिया था और परिवार से मिलने नहीं देती थी। उनके बेटे नीरज सिंह बबलू का भी यही कहना था कि वो सुशांत से तमाम कोशिशों के बावजूद भी बात नहीं कर पाते थे। 
वही बता दें मुंबई पुलिस से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि सुशांत के परिवार के किसी भी सदस्य ने रेहा का नाम नहीं लिया था। उनके परिवार के एक-एक सदस्य का बयान लिया गया था, लेकिन किसी ने भी रेहा का नाम नहीं लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News