रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा दिए जाने पर सुशांत की भांजी ने उड़ाई खिल्ली, बोलीं ये महारानी है..

8/28/2020 10:47:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्टर की भांजी मल्लिका सिंह सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। मल्लिका अक्सर अपने मामा की याद में कोई न कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को बीते दिन पुलिस सुरक्षा दिए जाने पर एक पोस्ट शेयर कर उनकी खिल्ली उड़ाई। मल्लिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


दरअसल, बीते दिन रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जहां उनके घर के बाहर मीडियाकर्मी उनके पिता को घेरे हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही रिया ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी और कहा था कि मीडिया कर्मी उन्हें परेशान कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस उन्हें सुरक्षा देने तुरंत उनके घर के बाहर पहुंची थी।

 

फिर इसके बाद क्या, मल्लिका सिंह ने सुशांत की बहन की मीडिया और पुलिस से घिरी होने और रिया की को पुलिस की सुरक्षा देने वाली एक तस्वीर शेयर की, जब वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुई थी। मल्लिका ने सुसांत की बहन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह मेरी चाची है। उनकी एक छोटी बेटी भी है।'

इसके साथ ही मल्लिका ने रिया की तस्वीर के साथ लिखा, 'और यह महारानी है, क्राइम की मुख्य संदिग्ध, पूछताछ के लिए आती हुई।' 
इतना ही नहीं, इससे पहले भी मल्लिका ने और भी पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्होंने उनकी जानकारी के बिना ही सुशांत को ड्रग्स दिए  जाने की बात कही है। मल्लिका सिंह ने लिखा था, 'मैं यह कल्पना भी नहीं कर सकती कि आपकी जानकारी के बिना कैसा आपने महसूस किया होगा, जब ड्रग्स प्रभावी हो जाती होगी और आपको महीनों तक उसमें रखा जाता है। यह बहुत क्रूर रहा होगा।'  

suman prajapati