चिकित्सक ने रेहा को बताया सुशांत का सबसे बड़ा सहारा तो एक्टर के जीजा बोले ''हो सकता है वो ऐसा मेंटल हेल्थ..''

8/2/2020 2:50:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड मामला आए दिन नए मोड़ लेता जा रहा है। हाल ही में सुशांत सिंह के चिकित्सक सुसान वॉकर ने एक्टर की मानसिक हेल्थ का खुलासा करते हुए कहा कि डिप्रेशन से जूझ रहे थे और रेहा चक्रवर्ती उनकी मजबूत ताकत थी। उनके इन दावों के बाद सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने एक ब्लॉग के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है और चिकित्सक द्वारा बताई जानकारी को अनैतिक और अवैध बताया है। 

PunjabKesari


दरअसल, सुसान ने सुशांत की मानसिक बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा कि सुशांत डिप्रेशन और द्विध्रुवी विकार से पीड़ित थे। मैंने सुशांत और रेहा से 2019 के नवंबर और दिसंबर में कई मौकों पर मुलाकात की और इस साल जून में फिर से रेहा से फिर से मुलाकात की। रेहा सुशांत का बहुत बड़ा सहारा थी। 

PunjabKesari


इस पर सुशांत के जीजा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिका, वो सुशांत से जुलाई, 2017 में भारत यात्रा के दौरान मिले थे, उस साल उन्होंने हेल्थी रिलेशन शेयर किए थे। मैं उन्हें साल 1997 से श्वेता के बाद से जानता हूं। वो और मैं एक ही स्कूल में गए थे। मैं और श्वेता एक ही ग्रेड में थे और सुशांत हमारे जुनियर था। जब मैं 2006 में अमेरिका चला गया, उसके बाद भी मैं साल 2019 तक सुशांत के संपर्क में रहा। 

PunjabKesari


सुशांत के जीजा ने सुसान को फेमिनिस्ट बताते हुए कहा कि रेहा के खिलाफ गलत बयान देना गलत होगा। उन्होंने कहा तथ्य ये भी है कि रेहा ने सुशांत की अपोयंटमेंट चिकित्सक के साथ की थी और उनके सेशन में मौजूद थी, हो सकता है रेहा उस मनोचिकित्सक के साथ सुशांत की बातचीत पर नज़र रखने का संकेत भी हो सकता है।
उन्होंने रेहा पर ये भी आरोप लगाया कि वह मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी रखने के लिए ऐसा करती हों, ताकि बाद में इसका इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया जा सके या अपने संसाधनों से फर्म को आसानी से कंट्रोल किया जा सके।  
बताते चले मुंबई पुलिस को केस में डेढ़ महीने से कोई ठोस सबूत हाथ में न लगता देख सुशांत के परिवार ने बिहार में मामला दर्ज करा दिया है। जिसके बाद बिहार पुलिस तेजी से मामले की जांच कर रही है। 

 
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News