Sushant Singh Case: बिहार पुलिस की निगरानी में है रेहा चक्रवती

8/1/2020 6:21:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक कोई ठोस सबूत हाथ न लगने पर एक्टर के पिता केके सिंह ने ये केस बिहार पुलिस के हाथ थमा दिया है। पटना के स्टेशन में मामला दर्ज कराने के बाद ही बिहार पुलिस काफी एक्टिव दिखाई दे रही है और मामले को जांचने मुंबई आई हुई है। इस केस में सबसे ज्यादा आरोपों के घेरे में रेहा चक्रवर्ती आ रहा है। हाल ही में उनसे जुड़ी लेटेस्ट खबर सामने आई है। बिहार पुलिस का कहना है कि रेहा उनकी निगरानी में है।


हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस ने रिपोर्ट्स को बताया कि रेहा चक्रवर्ती हमारी निगरानी में है। फिलहाल पुलिस ने ये नहीं बताया है कि वो इस मामले में एक्ट्रेस के कब जांच करेगी।


ये भी बता दें कि बिहार पुलिस ने पूछताछ के लिए कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर रो कंसर्न किया, लेकिन उन्हें वहां मिलने की इजाजत नहीं दी गई। मालूम हो तो कूपर हॉस्पिटल में सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया था।  

Edited By

suman prajapati