अपना ज्यादा समय लोनावला बंगला में बिताते थे सुशांत, सुसाइड से 10 दिन पहले ही दिया था पूरे साल का किर

6/20/2020 2:40:03 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत ने सुसाइड क्यों किया ये हर कोई इम बारे में जानना चाहता है। सुशांत के सुसाइड के बाद एक्टर से जुड़े कई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि सुशांत  मुंबई के कार्टर रोड स्थित अपने बंगले से इस फ्लैट में शिफ्ट हुए थे। इसके अलावा सुशांत का लोनावला में भी एक बंगला था। लोनावला का ये बंगला सुशांत के दिल के बेहद करीब था, उन्होंने इसका पूरे साल का किराया भी दे दिया था।

PunjabKesari

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लोनावा स्थित सुशांत का ये बंगला पवना झील के पास था। सुशांत अपना ज्यादातकर समय यहीं बिताते थे। यहां पर ही वह खेती, बोटिंग, स्विमिंग, पढ़ाई और लिखाई करते थे। सूत्रों के मुताबिक- एक्टर ने सुसाइड करने से 10 दिन पहले ही अपने वकील और मकान मालिक को फोन किया था। उन्होंने अपने वकील से कहा था कि वह अगस्त 2020 तक किराया दे दें। अगस्त के बाद उनका किराया रीन्यू होना था।

PunjabKesari

मकान मालिक ने सुशांत से किराया नहीं मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत पर कुछ किराया बकाया था। वह पूरा किराया अगस्त तक भरने वाले था, जब उनका एग्रीमेंट खत्म होने वाला था। वहीं, मकान मालिक को कभी भी सुशांत से शिकायत नहीं रही है। सुशांत हमेशा वक्त पर किराया दिया करते थे। मकान मालिक ने उनसे कहा था कि उन्हें किराया लेने की कोई जल्दी नहीं है। हालांकि, सुशांत जिद्द पर अड़े थे कि वह समय पर उनका बकाया पेमेंट करना चाहते थे। 

PunjabKesari

बता दें कि सुशांत जिस बंगले में सुसाइड किया वह उसका हर महीने  4.51 लाख रुपए किराया भरते थे।इस फ्लैट में दिसंबर 2022 तक रहने वाले थे। सुशांत ने इस फ्लैट के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए सिक्युरिटी मनी भी जमा की थी। इस फ्लैट में सुशांत के साथ उनकी गर्लफ्रेंड रेहा भी रहती थीं। वह लॉकडाउन के दौरान भी सुशांत के साथ ही थीं। सुशांत के सुसाइड करने से कुछ दिन पहली ही रेहा अपने घर गई थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News