सुशांत को याद कर भावुक हुई ऑनस्क्रीन मां ऊषा नाडकर्णी, अवॉर्ड शो में स्पीच देते हुए आए आंखों में आंसू

12/15/2020 4:51:00 PM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 14 दिसंबर को 6 महीने पूरे हो गए हैं। आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भूल नही पाए हैं। फैंस अक्सर उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। हाल ही में सुशांत की ऑनस्क्रीन मां ऊषा नाडकर्णी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह सुशांत को याद कर रोने लगती है।

PunjabKesari
ऊषा नाडकर्णी का ये वीडियो जी रिश्ते अवॉर्ड्स का है। जिसमें ऊषा सुशांत के लिए स्पीच देती हुई दिखाई दे रही है। स्पीच देते हुए ऊषा रोने लगती है। उन्हें रोते देख ऑडियंस की आंखो में भी आंसू आ जाते हैं। स्पीच में ऊषा ने कहा- ऑन स्क्रीन मेरा 'मानव' शांत और सुशील था, लेकिन ऑफस्क्रीन वह बदमाश और नटखट था। इस वीडियो को sushankita नाम इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by sushankita (@guggu_minty2119)

बता दें शो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत ने मानव का किरदार निभाया था। ऊषा ने शो में सुशांत की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था। इस सीरियल में सुशांत के मानव किरदार को खूब पसंद किया गया था। सुशांत जून को अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News