मौत से 1 महीना पहले सुशांत ने इंवेस्टमेंट में बहन प्रियंका को बनाया था नॉमिनी! रिया लगा चुकी है बहन पर कई आरोप

9/2/2020 1:37:26 PM

मुंबई: सीबीआई, ईडी इस समय सुशांत केस की जांच कर रही हैं।  इस केस में रोजाना नए दावे और खुलासे सामने आ रहे हैं। सीबीआई को अभी तक सुशांत की हत्या से संबंधित कोई भी सबूत नहीं मिला है और अब एजेंसी इस केस में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एंगल से जांच करने की सोच रही है।

सुशांत की फैमिली ने भी रिया और उनके परिवार पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। इसी बीच अब इस केस में  एक और बात सामने आ रही है जो सुशांत की बैंक अकाउंट से जुड़ी हैं। 

एक महीने पहले बहन प्रियंका को बनाया था नॉमिनी

इंडिया टुडे की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने अपनी प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट का नॉमिनी अपनी बहन प्रियंका सिंह को बनाया था। रिपोर्ट के अनुसार सुशांत ने यह काम लगभग 20 मई के आसपास किया था। यानी कि सुशांत ने अपनी मौत के लगभग एक महीने पहले ही बहन को अपने पैसे और संपत्ति का नॉमिनी बनाया था। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत और बैंक के एक अधिकारी के बीच इस मुद्दे पर वॉट्सऐप पर बात हुई थी जिसमें इन्वेस्टमेंट के बारे में बात की गई थी।

 

सुशांत, रिया और प्रियंका के बीच संबंध

पहले की कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुशांत और रिया के प्रियंका सिंह के की वजह से अच्छे रिश्ते नहीं थी। यह भी दावा किया जा रहा है कि सुशांत की अपनी बहन से लड़ाई भी हुई थी। हालांकि अगर इस हालिया रिपोर्ट को मानें तो यह बात गलत साबित होती है कि सुशांत और प्रियंका के संबंध अच्छे नहीं थे।

रिया कई बार सुशांत की बहन पर उन्हें नशे में मोलेस्ट करने के आरोप लगा चुकी हैं। वहीं अगर सुशांत की बहन प्रियंका को नाॅमिनी बनाने की बात सच है तो क्या पता रिया इसी बात के चलते बार-बार एक्टर की बहन को बदनानम करने को कोशिश कर रही हों। खैर अब देखना ये हैं कि सीबीआई, ईडी और एनसीबी अपनी जांच में और क्या-क्या खुलासे करते हैं। 

Smita Sharma