खुद पर लगे आरोपों पर रेहा ने रोते हुए दी सफाई तो सुशांत के वकील बोले 'मासूम बनने की कोशिश कर रही
8/2/2020 11:44:40 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के डेढ़ महीने बाद भी सच्चाई सामने न आने पर एक्टर के पिता ने ये केस बिहार पुलिस को दर्ज करा दिया। बिहार में एफआईआर के दौरान केके सिंह ने सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुंबई पहुंची बिहार पुलिस इस मामले में तेजी से छानबीन कर रही है। इसी बीच रेहा ने ने एक वीडियो के जरिए इस मामले में अपनी सफाई दी थी। लेकिन इस वीडियो पर सुशांत वकील ने फिर से रेहा पर आरोप लगाया है।
बता दें रेहा की ओर से जो वीडियो वायरल हुआ था उमसे रेहा ने रोते हुए कहा था कि 'मामला कोर्ट में है इसलिए मैं चुप हूं। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सच के सामने आने का भरोसा है। सत्यमेव जयते।' इस दौरान रेहा व्हाइट कलर के सूट में बिलकुल सिंपल लुक में नजर आईं थी। जिसमें वो काफी मासूम दिखाई दे रही थी।
रेहा को इस तरह के लुक में देख सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है, "मुझे नहीं लगता कि रेहा ने जिंदगी में कभी वैसा सलवार सूट पहना होगा। वो ये सब बनने के लिए कर रहही है, ये उसका खुद को आम महिला दिखाने का एक तरीका था।"
साथ ही विकास सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए बोला कि उद्धव ठाकरे को कानून की जानकारी नहीं है। सच्चाई को सामने लाने का काम बिहार पुलिस का है, ना कि उद्धव ठाकरे सरकार का क्योंकि बिहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
बता दें बिहार में मामला दर्ज करने के बाद से ही बिहार पुलिस दिन रात एक कर मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक पुलिस 6 लोगों से ज्यादा के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं रेहा के बारे में पुलिस के कहना है कि जल्द ही रेहा से भी इस मामले की पूछताछ की जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
हरियाणा में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला शव