सुशांत के नाम से रिया ने लिखा नकली ''आभार नोट''! आप भी करिए जरा इसकी हैंडराइटिंग पर गौर

8/9/2020 1:28:20 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में  हर दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं। जब से सीबीआई के पास ये केस गया है तब से वो सभी बातें सामने आ रही हैं जो मुंबई पुलिस की जांच की दौरान तक छिपी रहीं। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया लगातार इन आरोपों के जवाब नए खुलासे कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत का एक नोट शेयर किया। इसमें सुशांत ने रिया और उनके परिवार की तारीफ की थी।

Bollywood Tadka

लेकिन अब इस नोट की हैंडराइटिंग पर सवाल उठने लगे हैं। डायरी का ये नोट रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने शनिवार को एक आर्टिकल में शेयर सकिया।

 

Bollywood Tadka

मानशिंदे के मुताबिक, ये नोट दिवंगत सुशांत ने लिखा था। अब रिया और सुशांत के इंस्टाग्राम के नोट की हैंडराइटिंग पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

PunjabKesari

लोगों ने सुशांत के पुराने पोस्ट जिसमें एक्टर ने कंप्यूटर गेमिंग की भाषा सीखने की बात कही थी उसके साथ रिया के शेयर किए नोट का कोलाज बनाकर शेयर किया। इन दोनों नोट की हैंडराइटिंग एक दूसरे से नहीं मिलती।

 

 

 

खासकर अल्फाबेट लिखने का तरीका बिलकुल ही अलग है। लोग कह रहे हैं कि सामान्यता एक शख्स एक ही तरह के अल्फाबेट लिखता है भले ही जल्दबाजी में लिखे या फिर धीरे-धीरे।

Bollywood Tadka

क्या लिखा था नोट में 

नोट में सुशांत ने रिया और उनके परिवार का अपने जीवन में आने के लिए आभार व्यक्त किया है। नोट में लिखा है, 'मैं अपनी जिदंगी के लिए आभारी हूं। अपनी जिंदगी में लिलू (रिया का भाई) और बेबू (रिया चक्रवर्ती) के लिए आभारी हूं। मैं अपने जीवन में सर और मैम (रिया के माता पिता) का आभारी हूं। मैं अपनी जिदंगी में मां के लिए आभारी हूं। मैं अपनी जिंदगी में फज (सुशांत सिंह राजपूत का पालतू कुत्ता) के लिए आभारी हूं। मैं सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।' इस नोट के अलावा रिया के वकील ने एक और पोस्ट की थी। इस पोस्ट में रिया हाथ में सुशांत  की ब्लैक कलर की बोतल थामें दिख रही हैं। इस पर #chhichhore लिखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News