SSR Suicide: पुलिस ने शुरु की सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा से पूछताछ,बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंच
6/18/2020 12:17:32 PM
मुबंई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। खबरें हैं कि सुशांत 6 महीने से डिप्रैशन में थे। पुलिस इस मामले की जांच में जु़टी हुई है। अब तक पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ कर ली हैं। वहीं अब सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती को बांद्रा में पुलिस स्टेशन पहुंची है। पुलिस ने यहां उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।
सुशांत की मौत से एक दिन पहले एक्टर संग थीं रेहा
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले रेहा उनके साथ रह रही थीं और शनिवार रात भी वह उनके साथ ही थीं, लेकिन सुशांत ने उन्हें उनके घर जाने के लिए कहा था। वहीं सुसाइड से एक दिन पहले सुशांत ने रेहा को काॅल भी लगाई थी। हालांकि रेहा ने काॅल रिसीव नहीं किया था।
जल्द कर सकते थे शादी
पूछताछ में मुंबई के ब्रोकर सनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया सुशांत और रेहा एक साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। इसके साथ ही सनी ने यह भी बताया कि दोनों शादी करने वाले थे। सनी ने एक इंटरव्यू में न सब बातों का खुलासा किया। सनी ने आगे बताया कि रेहा उनकी पुरानी क्लाइंट हैं। सनी ने कहा- 'रेहा ने मुझे कहा था कि उन्हें नया फ्लैट खरीदना है जहां वह सुशांत के साथ रहेंगी। दोनों शादी करने वाले थे।' बता दें सुशांत की मौत के बाद एक्टर के कजिन भाई भी ऐसा खुलासा कर चुके हैं हालांकि उन्होंने अपनी स्टेटमेंट में रेहा का नाम नहीं लिया था।