दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड:दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को मिला क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का खिताब तो बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर बने अक्षय-दीपिका

2/21/2021 2:28:26 PM

मुंबई: 20 फरवरी की रात मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 का आयोजन हुआ। इस दौरान अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। वहीं 'लक्ष्मी' के लिए बेस्ट एक्टर अक्षय कुमार और 'छपाक' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण चुनी गईं। इसके अलावा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को भी अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  

Bollywood Tadka

दादा साहेब फाल्के (डीपीआईएफएफ) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सुशांत की तस्वीर शेयर की, जिस पर   'क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर.. दिवंगत श्री सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020) लिखा है।

PunjabKesari

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-इस उपलब्धि के रास्ते पर आपके द्वारा दिखाए गए समर्पण का जश्न मना रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड जीतने पर बधाई। सुशांत को उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा के लिए यह अवार्ड दिया गया। 

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 'काई पो छे', 'एमएस धोनी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता था। 


इन स्टार्स को मिला अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म

पैरासाइट    

 

बेस्ट फिल्म

द अनसंग वॉरियर    

 

बेस्ट डायरेक्टर

लूडो

अनुराग बसु

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर

खुदा हाफिज

जितिन हरमीत सिंह

बेस्ट एक्टर

लक्ष्मी

अक्षय कुमार

बेस्ट एक्ट्रेस

छपाक

दीपिका पादुकोण

क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस

गिल्टी

कियारा आडवाणी

बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल)

छपाक

विक्रांत मैसी

बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)

अंग्रेजी मीडियम

राधिका मदन

बेस्ट एक्टर (कॉमिक रोल)

लूटकेस

कुणाल खेमू

आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री

 

धर्मेंद्र    

परफॉर्मर ऑफ दी ईयर

 

नोरा फतेही    

फोटोग्राफर ऑफ दी ईयर

 

डब्बू रत्नानी    

स्टाइल दिवा ऑफ दी ईयर

 

दिव्या खोसला कुमार

आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू लिटरेचर इन इंडियन सिनेमा

 

चेतन भगत

बेस्ट वेब सीरीज

स्कैम 1992

 

बेस्ट एक्टर(वेब सीरीज)

आश्रम

बॉबी देओल

बेस्ट एक्ट्रेस (वेब सीरीज)

आर्या

सुष्मिता सेन

आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री

 

अदनान सामी    

 

एल्बम ऑफ दी ईयर

तितलियां

 

टीवी सीरीज ऑफ दी ईयर

कुंडली भाग्य    

 

बेस्ट एक्टर (टीवी सीरीज)

नागिन 5

धीरज धूपर

बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी सीरीज)

नागिन 5

सुरभि चांदना

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News