रेहा और उनकी मां को लेकर सुशांत के दोस्त महेश का बड़ा खुलासा, कहा-''लाॅकडाउन से पहले नौकर से लेकर बाॅडीगार्ड सबको....

7/31/2020 1:08:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनके परिवार ने पटना में रेहा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने रेहा पर कई तरह के आरोप लगाए। वहीं अब बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई आकर इस केस की जांच कर रही है। हाल ही में सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी से पूछताछ की गई।

अपने इस बयान में महेश शेट्टी ने कई खुलासे किए। खबरों के मुतबाकि सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी को बिहार पुलिस की ओर से केस में प्रमुख गवाह बनाया जा सकता है। पूछताछ में महेश शेट्टी ने पुलिस को बताया कि सुशांत के ज्यादातार कर्मचारियों को रेहा और उसकी मां ने ने बदल दिया था।

उनका यह भी कहना है कि सुशांत अपने परिवार और दोस्तों से बात करने के बाद अपना मोबाइल फोन रीसेट करते थे क्योंकि रेहा को सुशांत का परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा संपर्क में रहना पसंद नहीं था। लॉकडाउन से पहले सुशांत की ओर से बॉडीगार्ड को भी निकाल दिया था। 

 

बहन मीतू ने कही ये बात 

बिहार पुलिस ने सुशांतकी बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया है। बिहार पुलिस को दिए बयान ने सुशांत की बहन मीतू सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया रेहा बुरी हालत में सुशांत को छोड़कर चली गई थी। मीतू सिंह ने बिहार पुलिस से हुई पूछताछ में 9 जून से लेकर 12 जून का पूरा घटनाक्रम बताया। उन्होंने कहा 8 जून को रेहा का उन्हें फोन आया था। इस दौरान रेहा ने उनके और सुशांत के बीच हुए झगड़े के बारे में बताया, जिसके बाद अगले ही दिन मैं सुशांत के बांद्रा स्थित घर कुछ दिनों के लिए चली गई। इसके अलावा अंकिता भी रेहा को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। 

Smita Sharma