लाडले भाई ''गुलशन'' को इंसाफ दिलवाने के लिए जंग लड़ रही हैं चारों बहनें, देखें सुशांत की बहनों संग ये तस्वीरें

8/11/2020 12:20:11 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस में उस समय सनसनीखेज मोड़ आया तब एक्टर के पिता ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी, सुसाइड के लिए उकसाने वाले कई आरोप लगाए थे। इस एफआईआर के बाद अब केस में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हो चुके हैं। इन खुलासों के बाद पता चला रहा है कि कैसे रिया ने सुशांत को अपने सभी करीबियों से, सभी भरोसेमंद लोगों से दूर कर कर दिया था। उनकी चारों बहनों से भी सुशांत को दूर कर दिया था, जिनके इर्द-गिर्द सुशांत की जिंदगी घुमा करती थी। रिया सुशांत केस में फंसने के खुद को बचाने के लिए कई तरह के पैंतरे आजमा रही हैं।

रिया ने सुशांत के साथ हुई व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किये हैं, जिनसे पता चल रहा है कि सुशांत अपनी बड़ी बहन प्रियंका से किस हद तक नाराज़ है। वहीं इस चैट्स के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सुशांत साफ कहते नज़र आ रहे हैं, कि उनकी जिंदगी में पवित्र रिश्ता उनका और उनकी बहन प्रियंका का है।  

 

भाई को इंसाफ दिलवाने के लिए चारों बहनें लड़ रही हैं जंग

भाई को खोने के बाद चारों बहनें सुशांत को इंसाफ दिलवाने की जंग लड़ रही हैं। इस जंग में मुख्य भूमिका श्वेता निभा रही हैं। वहीं घर की घर की सबसे बड़ी बेटी नीतू सिंह परिवार में अब बेटे का फर्ज़ निभा रही हैं। अपने पिता का सहारा बनी हुई हैं और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। लंबी चलने वाली इस जंग में नीतू सिंह अपने 71 साल के बूढ़े पिता को हिम्मत और हौसला दे रही हैं। ताकि वह परिवार के लाडले बेटे को इंसाफ दिलवा पाए, उस गुनहगार को सलाखों के पीछे पहुंचा पाए, जिसने उनका गुलशन हमेशा के लिए उजाड़ दिया। 

बहनों के बेहद करीब थे सुशांत


सुशांत ने 17 साल पहले अपना मां खो दिया था।  चारों बहनें सुशांत से बड़ी थीं और मां को खोने के बाद सुशांत  अपनी बहनों के और भी ज्यादा करीब आ गए थे। देखें सुशांत की बहनों संग ये खास तस्वीरें...

 

नीतू सिंह  ( ‘रानी दी’ )

सुशांत की सबसे बड़ी बहन का नाम नीतू सिंह है, जो कि फरीदाबाद में रहती हैं। सुशांत नीतू सिंह को ‘रानी दी’ कहते थे। 


मीतू सिंह( ’ रूबी दी’)


नीतू सिंह के बाद सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह हैं। सुशांत अपनी इस बहन को ’ रूबी दी’ कहते थे। मीतू मुंबई में ही रहती हैं, और क्रिकेटर हैं। 

 

प्रियंका सिंह( ‘सोनू दी’ )


तीसरे नबंर पर आती हैं प्रियंका सिंह जिन्हें सुशांत अपनी ‘सोनू दी’ कहते थे। वब कभी-कभार सोन चिड़िया भी बुलाते थे। प्रियंका सिंह दिल्ली में रहती हैं। प्रियंका अक्सर सुशांत के पास रहने के लिए मुंबई चली आती थीं।  सुशांत प्रियंका के सबसे ज्यादा करीब थे। कई गलत फहमियों के बावजूद सुशांत प्रियंका को अपनी मां का दर्जा दिया करते थे।

श्वेता सिंह कीर्ति (‘गुड़िया दी’)

सुशांत की चौथे नंबर की बहन का नाम श्वेता सिंह कीर्ति हा जो अमेरिका में रहती हैं। श्वेता को सुशांत प्यार से ‘गुड़िया दी’ कहते थे। श्वेता के जन्म के एक साल बाद सुशांत का जन्म हुआ था। यही वजह है कि सुशांत अपनी गुड़िया दी को बहन कम दोस्त ज्यादा मानते थे।


 

Smita Sharma