जमीन से जुड़ा एक्टर: इंस्टाग्राम पर हजारों फैंस को फाॅलो बैक करते थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस के कमे

6/18/2020 3:21:08 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह के निधन के सदमे से उनके फैंस अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। सुशांत के चेहरे की स्माइल और लविंग लेचर को फैंस काफी पसंद कर करते थे। फिल्मों का यह एक्टर का असल किरदार भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं था। वह अपने फैंस को अपना गाॅडफादर मानते थे। इस अंदाजा उनके सोशल अकाउंट से लगता है। बाॅलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोइंग इंस्टा पर काफी होती है।

वहीं स्टार्स उन लोगों को ही फॉलो करते हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से होते हैं और जिनका थोड़ा नाम होता है या फिर जो उनका करीबी होता है लेकिन सुशांत सिंह राजपूत इससे बिल्कुल अलग थे। अगर सुशांत के इंस्टा पर नजर डालें तो सुशांत अपने फैंस को भी फॉलो करते थे। सुशांत ने करीब 7 हजार लोगों को फॉलो करके रखा था।

इतना ही नहीं सुशांत अपने फैंस के कमेंट का रिप्लाई भी करते थे। फिर चाहे वो कमेंट कैसा भी क्यों न हो। सुशांत ऐसे एक्टर थे जो अपने फैंस को ऐसे कमेंट पर विश भी किया करते थे।सुशांत की इन सब बातों को देखर ये तो साफ है कि वह एक जमीन से जुड़े एक्टर थे। 

सुशांत ने रविवार को मुंबई में सुसाइड कर लिया था। चाहे सुशांत आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वह अपनी एक्टिंग और बातों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।  

Smita Sharma