CBI ने दर्ज किया सुशांत के पिता और बहन का बयान, कहा-मेरे बच्चे का मर्डर हुआ है, सुसाइड नहीं

8/11/2020 9:02:42 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री उलझती जा रही है। सुशांत की मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। हाल ही में मिली रिपोर्ट के अनुसार  CBI ने सुशांत के पिता के.के सिंह और बहन रानी सिंह  का बयान दर्ज कर लिया है। सुशांत के परिवार का स्टेटमेंट फरीदाबाद में लिए गए।  इस मामले की जांच सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच कर रही है।

PunjabKesari

सीबीआई के एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम सुशांत के परिवार का बयान दर्ज किया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की बहन ने कहा कि सीबीआई को सुशांत केस की सुसाइड के लिए उकसाने के लिए नहीं बल्कि मर्डर के नजरिये से करनी चाहिए। वहीं सुशांत के पिता ने भी मर्डर का आरोप लगाया है। 

Bollywood Tadka

 

इस केस की मर्डर केस की तरह जांच की जानी चाहिए। रोज़ केस में नई डीटेल बाहर आ रही है जो सुसाइड की तरफ इशारा नहीं कर रही है। वहीं सीबीआई को अपने बयान में बताया की मौजूदा हालातो को देखते हुए हमें लगता है की यह मर्डर है। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि सुशांत के केस ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया था जब उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह केस पटना में दर्ज करवाया गया था, इसमें रिया के परिवारवालों के नाम भी हैं। FIR में रिया के खिलाफ सुशांत के आत्महत्या के लिए उकसाने, उनका मानसिक शोषण करने और करोड़ों रुपयों की हेराफेरी जैसे कई गंभीर आरोप थे। इस मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई गई थी। हालांकि मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम मुंबई पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News