इंस्टाग्राम पर सुशांत के फैंस की संख्या हुई 1 करोड़ के पार, करण जौहर की फैन फॉलोविंग पर पड़ी भारी मार
6/27/2020 6:24:14 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड की असली पोल खुलकर सामने आई है। जिसके बाद स्टार्स की फैन फॉलोविंग पर भी काफी असल पड़ा है। बता दें सुशांत सिंह सुसाइड मामले में करण जौहर, आलिया भट्ट, सलमान खान समेत कई स्टार्स को उनका दोषी ठहराया जा रहा है। इसका असर यह हुआ है कि फैंस ने इन स्टार्स को अलफॉलो कर दिया है, वहीं सुशांत सिंह की फैन फॉलोविंग में बढोत्तरी हुई है।
View this post on InstagramA post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
बता दें सुशांत सिंह की मौत के बाद करण जौहर नेपोटिज्म को लेकर ट्रोलर्स के निशाने में आ गए हैं। फैंस के नजरों में भी उनका प्यार कम गया है। उन्हें करीब 5 लाख लोगों ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इस मामले में करण जौहर ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है।
वहीं सुशांत के चाहने वालों को उनके निधन से काफी बड़ा झटका लगा है और वो सोशल मीडिया पर उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ गई है। बता दे सुशांत के निधन से पहले फॉलोवर्स की संख्या 9 मिलियन (90 लाख) थी। लेकिन निधन के बाद 13.9 मिलियन (1 करोड़ 39 लाख) से ज्यादा हो गई है और अब दिन-ब-दिन सुशांत के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।