सुशांत की बहनों को नापसंद थीं रेहा चक्रवर्ती, परिवार ने एक्ट्रेस को अंतिम संस्कार ने आने से किया था मना

6/20/2020 3:26:45 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने सुसाइड के बाद कुछ अनसुलझे सवाल पीछे छोड़ गए हैं। इकलौते बेटे के जाने से सुशांत के परिवार वाले काफी सदमे में हैं। हाल ही में पटना में गंगा नदी में  सुशांत की अस्थियों का विसर्जन कर दिया गया। इसी बीच, उनके पैतृक निवास में प्रेयर मीट (तेरहवीं पूजा) की तैयारी चल रही है। बता दें कि विवार 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद 15 जून को विले पार्ले स्थित श्मशान घाट उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

सुशांत के परिवार दोस्तों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। कई स्टार्स एक्टर को ऋद्धांजलि देने पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। लेकिन इस दौरान सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती नहीं दिखा दी।

 

हालांकि रेहा उसी दिन सुबह सुशांत के अंतिम दर्शन करने कूपर अस्पताल पहुंची थी लेकिन अंतिम संस्कार के समय वह मौजूद नहीं थी। जो सभी को काफी अजीब लगा। वहीं अब एक रिपोर्ट के मुताबिक रेहा को सुशांत के घरवालों ने अंंतिम संस्कार में न आने का फरमान सुनाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत का परिवार नहीं चाहता था कि रेहा सुशांत के अंतिम संस्कार से जुड़ी किसी भी विधि में शामिल हों। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेहा को सुशांत के पिता और तीनों बहनों ने कभी नहीं अपनाया था। परिवार के मुताबिक जब से रेहा सुशांत की जिंदगी में आई थी वह अपने परिवार से दूर होते जा रहे थे। यही वजह थी कि वह घर के इकलौते बेटे के लिए बहू के तौर पर रेहा को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे।

 

रेहा ने खुद कबूली नहीं थी एक्टर की फैमिली संग अच्छी बॉन्डिंग

पुलिस को दिये बयान में रेहा चक्रवर्ती ने भी माना है कि सुशांत के परिवार के साथ उनकी ज्यादा अच्छी बॉन्डिंग नहीं थीं। बहनों के साथ भी उनकी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी।शांत की बहन नीतू सिंह उनके साथ मुंबई में ही रहती थी। लेकिन नीतू सिंह के साथ भी रेहा की कैमेस्ट्री खास अच्छी नहीं थी।

सुशांत का एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता के साथ थी परिवार की खास बाॅन्डिग

यहां हैरान करने वाली बात ये है कि जो नापसंदगी सुशांत की फैंमिली ने रेहा के साथ दिखाई। वह सुशांत की पहली गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के लिए बिल्कुल नहीं थीं। अंकिता के साथ सुशांत का रिश्ता 6 साल तक रहा था। सुशांत पब्लिकली स्वीकार कर चुके थे, कि वह अंकिता से प्यार करते हैं, और शादी भी करेंगे। अंकिता को सुशांत के परिवार ने खुले दिल से अपनाया था। परिवार के सदस्यों के दिलों में खास जगह बना चुकी थीं सुशांत के निधन के बाद अंकिता उनके परिवार से मिलने उनके घर पर भी गई थीं। घर में जाते वक्त अंकिता के कदम लड़खड़ा रहे थे।

इसके अलावा सुशांत की एक और गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ भी सब अच्छे थे। सुशांत की बहनें कृति सेनन को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती थीं और कृति सेनन भी उन्हें फॉलो करती थी। हांलाकि अब सुशांत की दोनों बहनों प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स डिलीट कर दिए हैं। 

Smita Sharma