रिया का सपोर्ट कर रहे मीडिया चैनल्स पर भड़के सुशांत के पारिवारिक वकील, बोले-ये सब नहीं रुकने पर होगी कानूनी कार्रवाई

9/3/2020 12:05:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील एक्टर को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक वो सुशांत मामले में रिया और मुंबई पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। वहीं अब उन्होंने रिया का सपोर्ट कर करहे कुछ मीडिया चैनल्स पर अपना  गुस्सा निकाला है। उनका कहना है कि कुछ मीडिया चैनल एक तरह का कैंपेन चला रहे हैं।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में वकील विकास सिंह ने कहा कि कुछ चैनल में कैंपेन जैसा चलाया जा रहा है। इसमें दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास बड़ा इंश्योरेंस था जिसमें उनको अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता इसलिए कहानी बदली गई। मैं बताना चाहता हूं कि सुशांत का कोई लाइफ इंश्योरेंस नहीं था।'<


विकास सिंह ने आगे कहा कि ये सब आरोपी को बचाने कि लिए किया जा रहा है। एक सांठ गांठ के चलते चलाया जा रहा है। अगर आज के बाद ये नहीं रुका तो जिन चैनल्स पर ये चल रहा है उन पर हमें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी।


साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सुशांत की जिंदगी पर कोई भी फिल्म बनाता है या कोई किताब लिखता है तो सुशांत के पिता से अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' 


बता दें सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था और वो अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटकते हुए पाए गए थे। उनकी मौत के बाद सारा मामला पुलिस ने अपने हाथ ले लिया। हालांकि सुशांत की मौत को 3 महीने पूरे होने को हैं, लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। 

 

   

suman prajapati