रेहा के धोखे पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता का जवाब, पोस्ट शेयर कर बोली-''Truth Wins''

7/29/2020 2:05:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में नया ट्विस्ट आ गया है। एक्टर के निधन के डेढ महीने बाद पहली बार परिवार ने चुप्पी तोड़ते हुए बिहार के पटना में एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सुशांत के पिता ने रेहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत  एफआईआर दर्ज करवाई है. परिवार के इस कदम के बाद सुशांत के फैंस और दोस्तों में ये आस जगी है कि शायद अब सुशांत के निधन की असल वजह समझ आ सके।

वहीं इस केस सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की आस जगी हैं, उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा था- सत्या जीतेगा। अंकिता के इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस ही नहीं स्टार्स भी अंकिता के पोस्ट पर ढेरो कमेंट कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड उनके निधन के बाद से काफी परेशान हैं।इस सदमे से बाहर आने की वह लगातार कोशिश कर रही हैं। 

वहीं इस केस के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती ने भी भाई के लि इंसाफ मांगा। पिता द्वारा पटना में एफआईआर करने के बाद उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा-'अगर सच्चाई मायने नहीं रखती तो कभी कुछ नहीं होगा!' #justiceforsushantsinghrajput

बता दें कि सुशांत के परिवार वालों ने शक जताया है कि रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है।उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया। इस मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। 
 

Smita Sharma