सुशांत के सुसाइड मामले में बयान दर्ज करवाकर दिल्ली रवाना हुईं दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना, कहा- ''शायद कभी ना लौटूं''

7/2/2020 9:47:02 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना सांघी मुंबई से वापस दिल्ली लौट गईं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का इशारा भी किया कि अब वे शायद ही मुंबई लौटें। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस फ्लाइट में चढ़ने से पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 से लिखी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई। उनके मुताबिक मैंने मुंबई के बारे में जो सुना था ये वैसी नहीं है।

उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा-'खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।' 

 

सुशांत सुसाइड मामले में 9 घंटे तक पूछताछ 

सुशांत सुसाइड मामले में पुलिस ने मंगलवार को संजना सांघी से बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने संजना को सोमवार को ही समन किया था लेकिन दिल्ली में होने के कारण वो नहीं आ सकी थीं।

 

एक्टर पर लगाया था छेड़खानी का आरोप

साल 2018 में 'मी-टू कैम्पेन' के दौरान मीडिया में खबरें आई थी कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत ने इस बात को नकारते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। बाद में संजना ने भी सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था। ऐसे में संजना से पूछताछ को इस जांच के लिए अहम कड़ी माना जा रहा था।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा डिजनी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म में संजना सांघी और सुशांत पहली बार साथ काम करते दिखेंगे।  सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। खबरें हैं कि वह पिछले कई महीने से भारी डिप्रेशन में थे।

Smita Sharma