सुशांत की याद में महेश शेट्टी ने जलाया दीया, सुसाइड से पहले एक्टर ने किया था काॅल

7/14/2020 12:45:01 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को आज दुनिया को अलविदा कहे पूरा एक महीना हो गया है। बीते 14 जून को मुंबई वाले अपार्टमेंट में उन्होंने खुदकुशी की थी।सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम आखिरी क्यों उठाया इसी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

वहीं सुशांत के दोस्त ने महेश शेट्टी ने एक्टर की याद में दीया जलाया। इस दौरान की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने टूटा दिल बनाया है। महेश द्वारा शेयर ये तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। 

जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत ने सुसाइड से पहले महेश शेट्टी को फोन किया था। लेकिन ज्यादा रात होने की वजह से वो फोन नहीं उठा पाए थे। वहीं जब महेश ने सुबह सुशांत को काॅल किया,तब तक शायद सुशांत ने सुसाइड कर लिया था।

बता दें कि महेश से पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सुशांत की याद में अपने घर के मंदिर में दीया जलाया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में गाॅड चाइल्ड लिखा था। हलांकि इस तस्वीर में उन्होंने सुशांत का नाम मेंशन नहीं किया था। वहीं सुशांत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती ने भी एक्टर को याद कर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। 

Smita Sharma