रिया को किताब पढ़कर सुनाते दिखे महेश भट्ट, फिल्ममेकर की बातें सुन तालियां बजाकर जोर-जोर से हंसती दिखीं एक्ट्रेस

9/19/2020 8:50:21 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आए दिन सुशांत और रिया के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं ड्रग एंगल सामने आने के बाद केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच रिया का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ दिख रही हैं।

PunjabKesari

इस वीडियो को न्यूज चैनल 'आजतक' ने शेयर किया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो एक आरोपी के मोबाइल से मिला है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो एक आरोपी के मोबाइल से रिकवर किया गया है।

PunjabKesari

पूरा वीडियो जांच एजेंसियों के पास है। वीडियो में महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती एक कमरे में बैठे हैं। वहां महेश भट्ट के हाथ में एक किताब है।शायद वे रिया को किताब से कुछ पढ़कर समझा रहे हैं। महेश भट्ट एक्ट्रेसको किताब पढ़कर सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। रिया इस वीडियो में ताली भी बजा रही हैं।

PunjabKesari

बता दें कि महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती के अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। रिया को महेश भट्ट ने एक फिल्म भी दी थी जिसका नाम जलेबी था। इसी दौरान रिया महेश भट्ट से काफी प्रभावित हुईं और प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मोर्चे पर उनसे सलाह लेने लगीं। रिया ने सुशांत के डिप्रेशसन में होने की बात महेश भट्ट को बताई थी जिसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें मूव ऑन करने के लिए कहा था।

PunjabKesari

 

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने कबूल किया था कि वे 8 जून को एक्टर के घर से चली गई थीं। उससे पहले वे उनके साथ उनके साथ मुंबई में रह रही थीं। सुशांत के घर से निकलने के बाद रिया ने कहा था कि वे अब मूव कर चुकी हैं, अब वे पीछे मुड़कर नहीं देखेंगी। महेश भट्ट ने उन्हें आगे बढ़ने की सलाह दी थी। 8 जून के अलावा महेश भट्ट ने सुशांत के सुसाइड वाले दिन भी  रिया को काॅल और कई मैसेज किए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News