सुशांत केस पर ऋतिक रोशन की मां का बयान, बोलीं-हर कोई सच जानना चाहता है लेकिन...

10/23/2020 8:36:13 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 महीने गुजर गए हैं लेकिन उनकी मौत को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। अभी तक किसी को भी सुशांत के  निधन के पीछे की सच्चाई नहीं पता है। हर कोई सीबीआई की जांच से यही उम्मीद कर रहा है कि जल्द से जल्द इस केस की सच्चाई सामने आए। लेकिन सीबीआई के हाथ भी अभी तक खाली हैं वही ईडी और एनसीबी भी लगातार अपनी छानबीन कर रही हैं।

 एक्टर के परिवार से लेकर के चाहने वाले सभी सुशांत के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किय।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#prayersarepowerful #universeispowerful🌍

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on Oct 21, 2020 at 7:25am PDT

 

 

इस पोस्ट में उन्होंने दिवंगत एक्टर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'हर व्यक्ति सच्चाई जानना चाहता है मगर कोई भी ईमानदार नहीं रहना चाहता।' पिंकी रोशन का यह इशारा किस ओर है यह तो वही जाने लेकिन यह बात काफी हद तक सही भी है। पिंकी ने अपने इन पोस्ट के साथ कई सारे हैशटैग भी यूज किए हैं। 

 

बता दें कि सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह शुरुआत से सभी को अपनी इस लड़ाई में साथ देने के लिए भी कह रही हैं। श्वेता ने अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए कई कैंपेन भी शुरू किए जिसमें सुशांत के फैंस ने उन्हें सपोर्ट भी किया। 

 

केस की बात करें तो इस मामले में जब से  ड्रग्स का एंगल सामने आया है सुशांत का केस दब सा गया है। ड्रग मामले में बॉलीवुड के कई स्टार्स के नाम भी सामने आए। एनसीबी ने अब तक रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों में से या चक्रवर्ती जमानत पर बाहर आ चुकी है। 


 

Smita Sharma