सुशांत केस में नीतीश कुमार का बयान- ''अगर पिता मांग करेंगे तो सीबीआई जांच संभव''

8/1/2020 2:06:39 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां मुंबई पुलिस अलग-अलग पहलुओं से केस की जांच में जुटी हुई है, इस बीच मामले में सीबीआई जांच की मांग भी जोर पकड़ रही है। वहीं इस केस में जमकर राजनीति हो रही है। हाल ही में इस केस को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बड़ा बयान आया है।  नीतीश कुमार ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि अगर सुशांत के पिता कहेंगे तो सीबीआई जांच संभव है।

नीतीश कुमार ने कहा कि मुंबई पुलिस को बिहार पुलिस के साथ जांच में सहयोग करना चाहिए। सीनियर एडवोकेट को इस काम के लिए लगाया गया है, मजबूती के साथ जिम्मेदारी को निभाई जाए। वहीं इस पूरे मामले में बिहार पुलिस की ओर से कहा गया है कि मुंबई पुलिस उनके साथ जांच में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने आगे कहा सुशांत के पिता ने बिहार में केस दर्ज कराया है।

पुलिस का काम है उस पर जांच करना। ये हम लोगों का रोल नहीं है। जिन्होंने केस दर्ज कराया है, अगर वो कहेंगे तो तभी राज्य सरकार आगे कुछ एक्शन लेगी। इस जांच में दो राज्य के बीच झगड़े का सवाल नहीं है। हां, अगर सुशांत के पिता की ओर से मांग की जाएगी तो सीबीआई जांच संभव है।

बता दें कि सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया पर आरोप लगाया है कि 2019 से पहले सुशांत सिंह कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थे को रेहा के संपर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? इसकी जांच हो,सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए निकालने की भी जांच की मांग की है। सुशांत के परिवार वालों ने शक जताया है कि रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया।

 

Smita Sharma