यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद से बेसुध रहने लगे थे सुशांत, एक्टर के बाॅडीगार्ड ने रेहा की हरकतों से उठाया पर्दा

7/31/2020 5:19:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में आए दिन कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनके परिवार ने पटना में रेहा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने रेहा पर कई तरह के आरोप लगाए। वहीं हाल ही में सुशांत के बाॅडीगार्ड ने रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में सुशांत और रेहा को लेकर कई खुलासे किए। बाॅडीगार्ड ने कहा कि रेहा के आने के बाद से ही सुशांत का ऐटिट्यूड और लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गया था। उन्होंने दावा किया कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकते। उन्होंने ये तक कहा कि एक्टर के पिता द्वारा रेहा पर लगाए गए सारे आरोप सही हैं और उनकी जांच होनी चाहिए। 

PunjabKesari

उन्होंने खुलासा किया कि सुशांत ज्यादातर समय अस्वस्थ रहते और सोते रहते थे और किसी का उनसे सीधा संपर्क नहीं था। उन्होंने बताया कि कैसे जब सुशांत सो जाते तो रेहा अपने पिता और भाई के साथ मिलकर उनके अपार्टमेंट पर पार्टी करती और अपने दोस्तों को बुला लेती। पार्टी का सारा खर्चा सुशांत के पैसों से ही होता। उन्होंने आगे बताया कि वह पहली बार अप्रैल 2019 में सुशांत के फार्महाउस में रेहा से मिले थे।

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाया कि रेह के आने बाद सुशांत एक व्यक्ति के रूप में बदल गए। यूरोप से लौटने के बाद से वह बीमार हो गए थे। वह हमेशा बिस्तर पर रहते। जबकि पहले वह बहुत एक्टिव थे। स्विमिंग करते, दौड़ लगाते, जिम जाते।'

PunjabKesari

उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें छोड़कर रेहा ने घर का पूरा स्टाफ बदल दिया था। इसके साथ ही सुशांत का अकाउंटेंट भी बदल दिया। उन्होंने कहा रेहासे पहले, उनका परिवार, खासतौर पर उनकी बड़ी बहन प्रियंका सिंह अक्सर उनसे मिलने आया करती थी और उनके साथ ही रहती थी। हालांकि, पिछले एक साल में उन्होंने केवल रेहा के परिवार को ही उनके घर आते देखा है और उनके पैसों पर पार्टी करते देखा है। 

PunjabKesari

सुशांत के परिवार ने रेहा पर उन्हें 'मनी कार्ड' की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों से सहमत होते बाॅडीगार्ड ने कहा-'सुशांत बहुत सादे इंसान थे और उनके ज्यादा खर्चे नहीं होते थे। उन्हें ज्यादा बाहर जाना भी पसंद नहीं था और घर का खाना ही खाते थे। उन्होंने कहा रेहा की वजह से 'फिज़ूल खर्चे' बढ़ने लगे। उन्होंने ये भी रेहा उन्हें दवाइयां देती थी। जब वह दवा लेने जाते तो मेडिकल स्टोर के मालिक उन्हें घूर कर देखने लगते और सवाल करते कि ये किसकी दवाइयां हैं। उन्होंने अंत में साफ तौर पर ये कहा कि रेहा चक्रवर्ती और उनका परिवार सुशांत के पैसे को काफी खर्च करता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News