सुशांत के बेस्ट फ्रेंड महेश शेट्टी को बर्थडे सप्राइज देने पहुंची अंकिता,बोलीं-ये दोस्ती कभी ना टूटे

5/22/2021 1:11:18 PM

मुंबई: भले ही एक टीवी शो खत्म हो दजाए लेकिन इसमें काम करे स्टार्स का एक-दूसरे के साथ  रिश्ता सालों- साल तक जुड़ा रहता है।  ऐसा ही कुछ रिश्ता 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर महेश शेट्टी और अंकिता लोखंडे का है। भले ही एकता कपूर के इस शो को खत्म हुए कई साल हो गए हो लेकिन आज भी अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी की दोस्ती बरकरार है जिसका उदाहरण हाल ही में हमें देखने को भी मिला है।

दरअसल, 21 मई को महेश शेट्टी का बर्थडे था। इस खास दिन पर अंकिता ने महेश शेट्टी को सप्राइज दिया। महेश शेट्टी के बर्थडे पर अंकिता बाॅयफ्रेंड विक्की जैन के साथ मिलकर उसके घर पहुंची। इसका एक वीडियो अंकिता ने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस महेश के बिल्डिंग के नीचे पहुंचती हैं और उन्हें विश करती हैं। अंकिता को देखकर महेश गाड़ी के पीछे छिप जाते हैं।

इस दौरान सभी आपस में काफी मस्ती मजाक करते हुए भी नजर आए और फिर सभी मिलकर उनका बर्थ डे केक काटते हैं। सेलिब्रेशन के दौरान की कई तस्वीरें भी अंकिता ने शेयर कि है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-यूं तो तुम कभी उम्र दराज नहीं होगे, लेकिन हमारी दोस्ती होगी और समय के साथ और भी मजबूत और कभी ना टूटने वाली होगी। दिल से तुम्हें जन्मदिन की बधाई देती हूं अन्ना।

बता दें कि अंकिता लोखंडे और महेश शेट्टी दोनों दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के करीब थे। तीनों को एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में देखा गया था। पिछले साल आज ही के दिन सुशांत ने महेश को सोशल मीडिया पर विश भी किया था। सुशांत ने लिखा था-हैप्पी बर्थडे मेरी जान। महेश वहीं शख्स है जिन्हें सुशांत ने सुसाइड से पहले काॅल किया था।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

Content Writer

Smita Sharma