दुखदः सूर्या के बर्थडे पोस्टर लगा रहे दो फैंस ने गंवाई जान, बैनर लगाते वक्त करंट लगने से मौके पर हुई मौत

7/25/2023 1:13:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टॉलीवुड एक्टर सूर्या के दो फैंस की कंरट लगने से मौत हो गई है। दोनों ही फैंस एक्टर के बर्थडे पर उनके पोस्टर लगा रहे थे जिस दौरान उनके साथ हादसा हुआ और दोनों ने अपना जान गवां दी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। 

 

दरअसल, साउथ एक्टर सूर्य का 23 जुलाई को जन्मदिन था और इसी अवसर पर पालनाडु जिले के मोपुलावरिपलेम गांव में नरसरावपेट मंडल के नक्का वेंकटेश और पोलुरी साई उनके बैनर लगा रहे थे। इसी बीच उन्हें करंट लगा और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।  

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब फ्लेक्सी की एक लोहे की छड़ ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गई। दोनों व्यक्ति नरसरावपेट के एक डिग्री कॉलेज में में पढ़ रहे थे। शवों को नरसरावपेट सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस दुखद घटना के बाद दोनों के घर में मातम का माहौल है। 


 

Content Writer

suman prajapati