एक्ट्रैस ने दो साल पहले की शादी अब दी इंस्टा पर जानकारी, खबर सुन लगा फैंस को झटका
12/27/2017 11:28:30 AM
नई दिल्ली: पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रैस सुरवीन चावला के ट्वीट ने उनके फैन्स को बहुत बड़ा झटका दिया है। दरअसल इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी शादी की खबर दी है। हालांकि वेबसाइट पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, दोनों की शादी दो साल पहले ही हो गई थी।
खबर के अनुसार बिजनेसमैन अक्षय ठक्कर के साथ शादी की है। कहा जा रहा है कि 28 जुलाई 2015 को ही सुरवीन और अक्षय ने शादी कर ली थी। खास बात ये है कि इनकी शादी भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह इटली में करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। ये दोनों अपनी शादी की घोषणा के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।
सुरवीन चावला ने पार्च्ड, Ugly और हेट स्टोरी 2 में बोल्ड रोल किए। इससे पहले सुरवीन चावला ने जैजी बी के साथ मित्रां दे बूट नाम से एक म्यूजिक वीडियो किया था जिसमें उनका लुक और अंदाज काफी सराहा गया था।
वहीं सुरवीन चावला ने कई हिट पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 2014 में दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जोड़ी को डिस्को सिंह में काफी पसंद किया गया था। उन्होंने लकी दी अनलकी स्टोरी, सिंह वर्सेज कौर, धरती, साड्डी लव स्टोरी जैसी पंजाबी फिल्में की हैं।