ऑफ शोल्डर गाउन में सुरवीन का ग्लैमरस लुक, रेड कार्पेट पर यूं फ्लाॅन्ट किया परफेक्ट फिगर
12/9/2019 10:49:52 AM
मुंबई: सुरवीन चावला इंडस्ट्री की हाॅट माॅमस में से एक हैं। सेक्रेड गेम्स' की 'जोजो' अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर तहलका मचाती रहती हैं। बीती रात सुरवीन मुंबई में हुए 'स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2019' में पहुंची।
इस दौरान उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है। 35 की सुरवीन इस दौरान ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर स्किनफिट गाउन में परफेक्ट दिखीं। सुरवीन ने अपने लुक मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया था।
कानों डिजाइर ईयररिंग्स और गले का नेकलेस उनके लुक को चार-चांद लगा रहा हैं। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर जमकर पो दिए। तस्वीरों में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
सुरवीन के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुरवीन ने साल 2015 में अक्षय ठक्कर से एक सीक्रेड सेरेमनी में शादी कर ली थी। उन्होंने लंबे समय तक अपनी शादी की बात को फैंस के साथ छुपाकर रखा। कुछ समय पहले ही सुरवीन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें सुरवीन वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आईं थीं। सुरवीन ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो 'कहीं तो होगा' से की थी।