इवैंट में इतने हॉट अंदाज में पहुंची सुरवीन कि थम गईं लोगों की निगाहें

1/19/2018 11:12:31 AM

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस फ़ोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने हाल ही में अपने 2018 के कैलेंडर को लॉन्च किया। इस इवेंट में कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। एक्ट्रैस सुरवीन चावला भी इस इवैंट में पहुंची। वह इस दौरान काफी हॉट लग रही थी।

उन्होंने लाइट पिंक कलर की फलोरल ड्रैस पहनी हुई थी। डार्क लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रही थी। जब वे वहां पहुंचीं तब लोग उन्हें देखते रह गए।

बता दें कि सुरवीन ने हेट स्टोरी-2 और Ugly जैसी फिल्मों में भी काम किया है। Ugly और पार्च्ड में सुरवीन का अभिनय उन्हें एक अलग कतार में लाकर खड़ा करता है। फिल्हाल सुरवीन के पास कोई फिल्म नहीं है।