Qubool Hai 2.0 first look out: रोमांटिक अंदाज में नजर आए सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर, फैंस ने यूं दिए रिएक्शन

1/9/2021 11:46:32 AM

मुंबई. शो 'कुबूल है' को लोगों का खूब प्यार मिला था। सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर ने इसमें लीड रोल प्ले किया था। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। शो में सुरभि ने जोया का किरदार निभाया था और करण सिंह ग्रोवर असद का रोल प्ले किया था। अब दोनों फिर से एक-साथ नजर आने वाले हैं। सुरभि ने सोशल मीडिया पर 'कुबूल है 2.0' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जो खूब धमाल मचा रहा है।

PunjabKesari

शो 'कुबूल है 2.0' के फर्स्ट लुक में सुरभि और करण रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'कुबूल है 2.0' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए सुरभि ने लिखा- ''असद और जोया एक बार फिर वापस आ रहे हैं ताकि वो नए साल की शुरूआत और ज्यादा रोमांस, ड्रामा और एक्शन के साथ कर सकें। #QuboolHai2Point0 #ComingSoon #EtneralLoveStory'' फैंस 'कुबूल है 2.0' के फर्स्ट लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें शो 'कुबूल है' के बंद होने पर फैंस काफी निराश हो गए थे। फैंस बेसब्री से सुरभि और करण को एक-साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का ये इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। मेकर्स ने अभी रिलीज डेट का खुलासा नही किया है। लेकिन सुरभि और करण को दोबारा एक-साथ देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News