Iconic Gold Awards 2021: हिना खान और सुरभि चंदना ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, ''बिग बॉस ओटीटी'' विनर दिव्या का भी दिखा गॉर्जियस लुक

9/26/2021 11:47:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मुंबई के सहारा स्टार होटल में शनिवार रात आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2021 आयोजित किया गया, जहां टीवी एक्ट्रेसेस का एक से बढ़कर एक जलवा देखने को मिला। टीवी की नागिन हिना खान से लेकर बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल का रेड कार्पेट पर जबरदस्त लुक देखने को मिला। अब हसीनाओं की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। आईए डालते हैं एक नजर एक्ट्रेसेस के लुक पर.. 


बिग बॉस ओटीटी की विनर बनीं दिव्या अग्रवाल अवार्ड शो में बेहद गॉर्जियस दिखीं। इस दौरान वह व्हाइट गाउन में नजर आईं।

 

एक्ट्रेस सुरभि चंदना ब्लैक गाउन में रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आईं।

 

ग्रीन कलर के जंपसूट में हिना खान हर बार की तरह अपने लुक से हसीनाओं को टक्कर देती नजर आईं।

 

रेड गाउन में शिवांगी जोशी बेहद खूबसूरत लगीं।

 

गोल्डन सीक्विन ड्रेस में एरिका फर्नांडिस का स्टनिंग लुक देखने को मिला।

 

बिग बॉस 14 के प्रतियोगी एजाज खान और पवित्रा पुनिया स्टाइलिश अंदाज में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते नजर आए।

Content Writer

suman prajapati