सुरभि चंदना के बिकिनी लुक ने बदला मालदीव का मिजाज, बीच किनारे दिखाया अपना बिकिनी अवतार

8/3/2021 3:13:19 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों मालदीव में Me Time एंजाॅय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने इस ट्रिप से कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में नागिन फेम सुरभि ने अपनीतस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मोहतरमा ने अपनी कुछ नई बिकिनी तस्वीरें शेयर की,जिसे देख आप भी यही कहेंगे कि मालदीव में  गर्मी यूं ही नहीं बढ़ रही है।

लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो सुरभि स्नेक स्किन प्रिंट वाली बिकिनी  में नजर आ रही हैं। तस्‍वीरों में वह बिकिनी में समंदर किनारे रिलैक्‍स करती हुई नजर आ रही हैं।

कुछ तस्वीरों में सुरभि बीच किनारे घूमती दिख रही हैं। चेहरे पर ब्लैक शेड लगाए एक्ट्रेस स्वैग भरे अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सुरभि ने साल 2009 में टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। सुरभि ने अपनी पहचान 'इश्कबाज' सीरियल से बनाई ह। इसके अलावा सुरभि 'कबूल है' में भी काम कर चुकी हैं। 

सुरभि चंदना इस साल 'नागिन 5' में नजर आईं थी।इसके अलावा वह शरद मल्होत्रा के साथ म्यूजिक वीडियो 'बेपनाह प्यार' में नजर आई थीं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma