शगनां दी मेहंदी: ''इश्काबाज'' की अनिका के हाथों में सजी पिया की नाम की मेहंदी, ग्रीन आउटफिट में खूब जचे Bride and Groom-To-Be

3/1/2024 4:36:36 PM

मुंबई: एक्ट्रेस सुरभि चंदना चंद घंटों में ही मिस से से मिसेज बन जाएंगी।  'इश्काबाज' की अनिका अपने रियल लाइफ तड़ीबाज यानि लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 2 मार्च को शादी रचाएंगी। कपल जयपुर के शाही पैलेस में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा।

इस महल का नाम चोमू पैलेस है। आज उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी झलक सामने आ गई है। होने वाले दूल्हा और दुल्हन ने अपने मेहंदी फंक्शन के लिए बाहों में बाहें डाल एंट्री की। दोनों किसी रॉयल कपल से कम नहीं लग रहे थे।

 

एक्ट्रेस ने मल्टीकलर चोली के साथ ग्रीन कलर का लहंगा पहना, जिसे पिंक और ग्रीन दुपट्टे से स्टाइल किया है।  सुरभि चंदना ने अपने रॉयल लुक को चांद बालियों और नथ से पूरा किया है। सॉफ्ट कर्ल हेयर और मिनिमल मेकअप में सुरभि गजब लग रही हैं।

 

वहीं दूल्हे राजा करण ने सी-ग्रीन कुर्ता-पायजामा में अपनी लेडी लव को ट्विन किया। तस्वीरों में सुरभि के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगती भी नजर आ रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

सुरभि चंदना पिछले 10 सालों से करण शर्मा को डेट कर रही हैं। कपल ने पिछले साल गुपचुप तरीके से रोका किया था और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 

 

Content Writer

Smita Sharma