Pics: सर्जरी के बाद घर वापस लौंटे रजनीकांत, तीन दिन बाद हाॅस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

11/1/2021 8:19:18 AM

मुंबई:  साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद कावेरी हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। रजनीकांत की Carotid Artery Revascularisation सर्जरी हुई है। 

रजनीकांत के हाॅस्पिटल में भर्ती  होने के बाद से फैंस काफी परेशान थे लेकिन अब एक्टर के फैंस के लिए गुड न्यूज है। रविवार को रजनीकांत को हाॅस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि अभिनेता को रविवार शाम को  हाॅस्पिटल  से छुट्टी दे दी गई।

हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे रजनीकांत का उनकी पत्नी लता और उनकी बेटी ने स्वागत किया गया। इस दौरान की एख तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में रजीनकांत घर के बाहर दिख रहे हैं। उन्होंने कोरोना का ध्यान रखते हुए अपने चेहरे पर मास्क लगा रहा है। वहीं घर लौटने के बाद एक्टर ने ट्विटर अकाउंट पर भी एक तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में वह घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं उनके सामने भगवान की मूर्ति दिख रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में रिटर्न हाॅम लिखा है। इसके साथ ही हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है। 

इससे पहले दिन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हाॅस्पिटल जा कर रजनीकांत का हाल-चाल जाना था। इसी के साथ उन्होंने सुपरस्टार के जल्द ठीक होने के लिए दुआ भी की। 

रजनीकांत के भर्ती होने के एक दिन बाद कावेरी अस्पताल ने बयान जारी कर बताया था कि उनकी सर्जरी हुई है और वह सफल भी रही है।  बयान में अस्पताल की ओर से कहा गया था-'कल श्रीमान रजनीकांत को चक्कर आने की समस्या के बाद चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्सपर्ट डॉक्टरों  ने उनकी गहन जांच की थी। इसके बाद उन्हें Carotid Artery Revascularisation सर्जरी करवाने की सलाह दी गई। आज यह प्रक्रिया सफल रही है और अभी वह अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया आ सकता है।'

टाइट थी एक्टर की सिक्योरिटी

एक्टर की सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। रजनीकांत की सिक्योरिटी के लिए 2 सब इंस्पेक्टर और 4 महिला कांस्टेबल रजनीकांत के रूम के बाहर थे जो भी गेस्ट रजनीकांत से मिलने आते थे, उनकी पूरी चेकिंग होने के बाद ही उन्हें अंदर भेजा जाता था।

रजनीकांत को कुछ दिनों पहले ही दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस दौरानएक्टर ने अपनी पूरी जर्नी को याद किया। अवॉर्ड लेने के बाद जब एक्टर घर आए तो एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया।

काम की बात करें तो रजनीकांत फिल्म दरबार  में नजर आए थे जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। अब रजनीकांत फिल्म अन्नात्थे में नजर आएंगे। फिल्म में रजनीकांत के साथ नयनतारा, खुश्बू, मीना, कीर्ति सुरेश और प्रकाश राज  लीड रोल में हैं। 

Content Writer

Smita Sharma